August 27, 2026

पोखरी उडामाण्डा: उदयपुर साखनी तोक में ग्रामीणों ने बीमार को 5 किलोमीटर पैदल चलकर पंहुचाया सड़क तक

 

जनपद चमोली के विकासखंड पोखरी के ग्राम पंचायत सिनाऊ तल्ला मल्ला के उदयपुर साखनी तोक की 75वर्षीय कल्पेश्वरी देवी को ग्रामीणों ने 5 किलो मीटर पैदल चलकर डंडी के सहारे पहुचाया। मुख्य सडक मार्ग तक  ग्राम पंचायत सिनाऊ तल्ला मल्ला के ग्रामीण आज भी सडक मार्ग के लाभ से वंचित हैं ,जिस वजह से ग्रामीणों को मुख्य बाजार और तहसील मुख्यालय पोखरी की आवाजाही करने मे भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

मुख्य सडक मार्ग तक पहुंचने के लिये उन्हें 5किलो मीटर की पैदल दूरी तय करनी पडती है ,जिस वजह से बीमार बुजुर्गों बच्चों प्रसव कालीन महिलाओं को अस्पताल लाने ले जाने मे ग्रामीणों को भारी परेशानियों से गुजरना पड़ता है ,।

विनगढ के पूर्व प्रधान हर्षवर्धन चौहान का कहना है कि लगातार ग्रामीणों द्वारा शासन प्रशासन से सड़क मार्ग की माग की जा रही है लेकिन आज तक उनकी ग्राम सभा को सडक मार्ग से नही जोडा गया है।

अगर सडक मार्ग की सुविधा होती तो ग्रामीणों को इस प्रकार की परेशानियों से नही गुजरना पड़ता है।
वही क्षेत्र पंचायत सदस्य सुभाष रावत ने कहा सड़क न होने के कारण ग्रामीणों को इस प्रकार की परेशानियों का लगातार सामना करना पड़ रहा है कई बार सड़क को लेकर ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से गुहार लगाई है लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है अभिलम्ब ग्राम सभा सिनाऊ तल्ला मल्ला को सड़क मार्ग से जोडा जाय।

Spread the love
error: Content is protected !!