November 5, 2026

वनाग्नि सुरक्षा को लेकर नागनाथ रेंज में सरपंचो की बैठक आयोजित

0
IMG-20230216-WA0022

केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग नागनाथ रेंज और अलकनंदा भूमि संरक्षण वन प्रभाग गोपेश्वर के द्वारा द्वारा नागनाथ में जनप्रतिनिधियों के साथ गोष्टी का आयोजन किया गया गया

जनपद चमोली के केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग नागनाथ रेंज और अलकनंदा भूमि संरक्षण वन प्रभाग गोपेश्वर के द्वारा संयुक्त रूप से जनप्रतिनिधियों के सहयोग से  गोष्टी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जेष्ठ प्रमुख पूरण सिंह नेगी के द्वारा की गई।
इस दौरान जनप्रतिनिधियों और वन सरपंचों को वनों में आग लगने को लेकर कारणों पर विस्तार चर्चा हुई।
वही मुख्य अतिथि जेष्ठ प्रमुख पूरण सिंह नेगी ने कहा वनों को आग से बचाने में हम सब के सहयोग से बचाव हो सकते है वन रहेंगे तो जीवन रहें वनों में आग लगने से वातावरण दूषित होता है जिसके कारण जीव जन्तु के साथ मानव जीवन पर पड़ता है अगर जीवन जन्तु नष्ट हो जाएंगे तो मानव जीवन भी संकट में पड़ जाएगा इसलिए वनों को आग से बचाने में सभी लोग सहयोग करें।

वही वन क्षेत्राधिकारी अधिकारी नवल किशोर नेगी और अलकनंदा वन क्षेत्राधिकारी धीरजसिंह नेगी ने कहा
वनों की आग से सुरक्षा के लिए वन विभाग पूरी तरह से तत्पर है इसके बावजूद भी जंगल से सटे स्थानीय लोगों का योगदान अहम होता है वन रहेंगे तो जीवन रहें। उन्होंने कहा यदि कोई व्यक्ति वनों में आग लगाते हुए पकड़ा गया तो उसके खिलाफ जुर्माना और सजा का प्रावधान है। यदि वन सुरक्षित रहेंगे तो इसका लाभ ग्रामीण और स्थानीय लोगों को प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष तरीके से मिलता है उन्होंने कर्मचारियों जनप्रतिनिधियों और वन सरपंचों को वन्य जीव जंतु सुरक्षा के साथ-साथ वनों को आग से बचाने के लिए भी बढ़-चढ़कर भागीदारी करने की अपील की।
इस अवसर पर जेष्ठ प्रमुख पूरण सिंह वन क्षेत्राधिकारी धीरजसिंह नेगी, नागनाथ रेंज के वन क्षेत्राधिकारी नवल किशोर नेगी,सरपंच गुनियाला माला कंडारी, धर्मेंद्र सिंह, ताजबर सिंह,मदनसिंह रावत, राजस्व उपनिरीक्षक विजयपाल गुसाई, आनंद सिंह रावत, केशवलाल, प्रकाश नेगी सुरेंद्र सिंह, चन्दन सिंह सहित तमाम जनप्रतिनिधि एवं सरपंच मौजूद थे
मंच संचालन प्रकाश नेगी के द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल