August 10, 2026

पोखरी:बीडीसी बैठक का क्षेत्र पंचायत सदस्य व प्रधानों ने किया बहिष्कार

पोखरी में क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं प्रधानों ने बीडीसी बैठक में जिलास्तरीय अधिकारियों के न पहुंचने पर बैठक का किया बहिष्कार

चमोली जिले के विकास खंड पोखरी में  ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं ग्राम प्रधानों की बैठक ब्लाक प्रमुख प्रीति भंडारी की अध्यक्षता और उपजिलाधिकारी संतोष कुमार पांडे की मौजूदगी आयोजन किया गया बैठक में पंचायत मंत्री देवेन्द्र सिंह ने पिछली कार्रवाई पढ़कर सुनाई तथा इसकी पुष्टि की। उसके बाद बैठक में जिलास्तरीय अधिकारियों के न पहुंचने पर क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ग्राम प्रधानों ने बैठक का बहिष्कार किया और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।


ब्लाक प्रमुख प्रीति भंडारी और प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष धीरेंद्र राणा ने कहा जिलास्तरीय अधिकारियों के न पहुंचने के कारण किसी भी समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा‌ है। जिसके कारण क्षेत्र पंचायत सदस्यों, जिला पंचायत सदस्य, प्रधानगण विधायक प्रतिनिधियों एवं सांसद प्रतिनिधियों ने सर्वसमिति से क्षेत्र पंचायत बैठक का पूर्ण बहिष्कार किया
ग्राम प्रधान रौता बीरेंद्र राणा ने कहा बैठक में जिला स्तरीय अधिकारी का न पहुंचना दुर्भाग्य है इसलिए बैठकर का पूर्ण बहिष्कार करते हैं।

अवसर पर उप जिला अधिकारी संतोष कुमार पांडे, खंड विकास अधिकारी पन्नालाल,पीएमजीएसवाई से अभियंता परशुराम चमोली लोक निर्माण विभाग से संजय सिन्हा ग्राम प्रधान वीरेंद्र राणा, धीरेंद्र राणा सज्जन सिंह, राधा रानी रावत ,पुष्पा चौधरी देवेंद्र लाल, प्रेम सिंह, सलमा बेगम, ललित मिश्रा ,सुभाष रावत, माहेश्वरी रावत सहित तमाम जनप्रतिनिधि मौजूद थी

Spread the love
error: Content is protected !!