August 27, 2026

अगस्त्यमुनि में सड़क पर गढ़ढे या गढ़ढों में सड़क? सड़क की बदहाली को लेकर व्यापार मण्डल ने दिया अधिशासी अभियंता को ज्ञापन

रूद्रप्रयागःनगर उद्योग व्यापार मण्डल अगस्त्यमुनी ने अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग खण्ड विभाग को सड़क की बदहाली के लिए ज्ञापन सौपा। व्यापार मण्डल अगस्त्यमुनि के प्रतिनिधियों ने अगस्त्यमुनी मुख्य बाजार व नगर पंचायत क्षेत्रांगत तत्काल सड़कों के गढ़ों को भरने व डामरीकरण करने के संर्न्दभ में अवगत कराया। उन्हांेने कहा की सड़कों पर बडे़ बडे गढढे हर वक्त बडे हादसों को न्योता दे रहे है। नगर पचायत के क्षेत्रांगत स्कूली बच्चों व आम आदमी को सड़कों पर गढढे होने से भारी परेसानियों का सामना करना पड़ रहा है। विभाग को तत्काल इन गढ़ढों को भरने व मुख्य बाजार अगस्त्यमुनि से लेकर बेडूबगढ तक बरसात के बाद डामरीकरण किया जाना चाहिऐ। अगर विभाग इस ओर ध्यान नहीं देगा तो व्यापार मण्डल उग्र आन्दोलन के लिए बाध्य होगा।

Spread the love
error: Content is protected !!