November 6, 2026

ग्राम पंचायत रौता में 28 नवंम्बर से भव्य पाण्डव नृत्य का आयोजन,

0
images (2)

 

चमोलीःविकासखण्ड पोखरी के दूरस्त ग्राम पंचायत रौता में 7 साल बाद भव्य पाण्डव नृत्य का आयोजन किया जायेगा। निर्वतमान ग्राम प्रधान रौता बीरेन्द्र राणा ने बताया कि 28 नवम्बर से 18 दिसंम्बर तक पाण्डव नृत्य का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 2 दिसंम्बर को मौरूदार कौथिग 12 दिसंबर को गैण्डा कौथिक,15 दिसंम्बर को चक्रव्यह मंचन कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। उन्होंने सभी भक्तों से पाण्डव देवताओं नृत्य में पधारने व आर्शीवाद प्राप्त करने की अपील की है। निर्वममान ग्राम प्रधान बीरेन्द्र राणा ने कहा कि यह हमारी पौराणिक परम्परा है जिसमें हमारी रिस्ते नातेदारों के साथ साथ धियाणियों का भी मिलन होता है। इस प्रकार के खास कार्यक्रम से ग्राम पंचायत व क्षेत्र में आपसी भाई चारा व प्रेम बढ़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल