August 4, 2026

गौरव सैनिक संगठन के संस्थापक राजेन्द्र सिंह कंडारी का निधन

 गौरव सैनिक संगठन के संस्थापक राजेन्द्र सिंह कंडारी का निधन

 गोचर/चणोली- रानीगढ़ गौरव सैनिक संगठन के संस्थापक एवं वरिष्ठ गौरव सैनिक स्वर्गीय राजेन्द्र सिंह कंडारी के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। संगठन से जुड़े सभी सदस्यों ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए गहरा दुःख व्यक्त किया है।

वीओ- स्वर्गीय राजेन्द्र सिंह कंडारी ने रानीगढ़ गौरव सैनिक संगठन की स्थापना कर सैनिकों एवं गौरव सैनिकों को एक मंच पर एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वे हमेशा सैनिकों के हितों की आवाज बुलंद करते रहे और संगठन को मजबूत दिशा देने का कार्य किया।

उनके निधन की खबर से संगठन के सभी सदस्य दुःखी एवं भावुक हैं। संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि राजेन्द्र सिंह कंडारी जैसे वरिष्ठ गौरव सैनिक का जाना समाज और सैनिक समुदाय के लिए बड़ी क्षति है। उन्होंने अपना पूरा जीवन सैनिकों के हितों और संगठन की मजबूती के लिए समर्पित किया।

रानीगढ़ गौरव सैनिक संगठन के अध्यक्ष सहित सभी सदस्यों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!