नवनियुक्त राज्यपाल लेफ्टिनेंट गुरमीत सिंह पहुंचे दून, कल राजभवन में लेंगे शपथ
उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) गुरमीत सिंह देहरादून पहुंच गए हैं। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, यतीश्वरानंद महाराज और गणेश जोशी ने उनका स्वागत किया। वहीं नवनियुक्त राज्यपाल के आगमन पर पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

आपको बता दें कि बेबी रानी मौर्य के इस्तीफे के बाद लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह को उत्तराखंड का नया राज्यपाल बनाया गया है। लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह कल राजभवन में राज्यपाल पद की शपथ लेंगे।

इस अवसर पर गढ़वाल कमिश्नर रविनाथ रमन, डीआईजी नीरू गर्ग, जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आर राजेश कुमार, एसएसपी जन्मेजय खंडूरी उपस्थित थे।

