August 15, 2026

नवनियुक्त राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल रिटायर्ड गुरमीत सिंह ने ली 8वें राज्यपाल के तौर पर शपथ

देहरादून। उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) गुरमीत सिंह ने राजभवन में 8वें राज्यपाल पद की शपथ ली। उच्च न्यायालय नैनीताल के मुख्य न्यायाधीश राघवेंद्र सिंह चौहान ने नवनियुक्त राज्यपाल को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस दौरान कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कई कैबिनेट मंत्री समेत शासन के आला अधिकारी और सेना से जुड़े तमाम अधिकारी भी मौजूद रहे।  आपको बता दें कि बेबी रानी मौर्य के इस्तीफे के बाद लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) गुरमीत सिंह को उत्तराखंड का नया राज्यपाल बनाया गया है।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!