October 17, 2026

पोखरी नगर पंचायत अध्यक्ष और सभासदों को नगर पंचायत के कर्मचारियों ने दी विदाई

WhatsApp Image 2023-12-12 at 2.37.36 PM copy copy

 

चमोली जिले के नगर पंचायत पोखरी में मंगलवार को अधिशासी अधिकारी रोशन पुंडीर के नेतृत्व में नगर पंचायत के कर्मचारियों ने निर्वतमान नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत और सभासद समुद्रा देवी,सोहन लाल, रीना सती सतेन्द्र कंडारी , हनुमन्त कंडारी का फूल मालाओं शाँल भेंट और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित कर विदाई दी।
इस दौरान अधिशासी अधिकारी रोशन पुंडीर ने कहा नगर पंचायत में आप सभी ने जो कार्य किए है उनको नगरवासियों हमेशा याद रखें आपके कार्य काल में नगर पंचायत ने पांच सालों में जो कार्य हुए हैं वह सराहनीय है।

व्यापार संघ के अध्यक्ष बीरेंद्र राणा ने कहा नगर पंचायत को नयी दिशा देने के लिए सभी जनप्रतिनिधियों ने जो कार्य की वह नगर के प्रत्येक व्यक्ति आजीवन याद रखेगा।
निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत ने कहा इन पांच सालों में नगर पंचायत के प्रत्येक कर्मचारी ने नगर के विकास में जो सहयोग दिया वह हमेशा याद रहूंगा। उन्होंने नगर पंचायत के कर्मचारियों से कहा कभी भी किसी काम में मेरी आवश्यकता होगी तो सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा।
इस अवसर पर जितेन्द्र सती व्यापार संघ अध्यक्ष बीरेंद्र राणा, अधिशासी अधिकारी रोशन पुंडीर, महिंदर पन्त, प्रकाश कंडारी, सभासद समुद्रा देवी,सुरजी देवी, सतेन्द्र कंडारी, रीना सती, हनुमन्त कंडारी सहित तमाम नगर पंचायत कर्मचारी मौजूद थे।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!