October 16, 2026

सीमावर्ती गॉव पार्वती कुंड रिमखिम बॉर्डर पर ग्रामीण महिलाओं ने आर्मी,आईटीबीपी व बीआरओ के जवानों को बांधी राखी

WhatsApp Image 2023-09-01 at 1.45.53 PM

चमोली-सीमावर्ती क्षेत्र के ग्राम पंचायत कागा,गरपक के माताओं बहिनों ने हिंदुओ का मुख्य पर्व रक्षा बंधन का त्यौहार चीन बॉर्डर के पार्वती कुंड रिमखिम में भारतीय सेना के जवानों, आईटीबीपी के हिमबीर जवानों व बीआरओ के जवानों साथ बड़े धूम धाम से मनाया।
 31अगस्त को भारतीय सेना द्वारा पार्वती कुंड दर्शन/सीमादर्शन कार्यक्रम के तहत मेरी ग्राम पंचायत कागा गरपक के 34 लोगो को रिमखिम बार्डर पर पार्वती कुंड दर्शन व सीमा दर्शन करवाया गया।जो कि लगभग 15000 से 16000 फिट की ऊँचाई पर स्थित है।जहां पर गॉव की महिलाओं ने विषम परिस्थिति मे रह रहे हमारे सेना के जवानों को राखी बांधी और अपने ईष्ट देवी देवताओं से हमारे देश व हमारे देश के जनता की प्राणो की रक्षा के लिए सदैव/तत्पर रहने वाले जवानों की दीर्घायु की कामना की।

राखी बांधने मे ग्राम पंचायत कागा गरपक से 95 वर्ष से अधिक उम्र की रामी देवी ने आईटीबीपी के जवान की हाथ मे राखी बांधी इसे देख कर सभी सेना के सभी जवान खुशी से गदगद हो गए।साथ ही सेना के जवानों को मिठाई बांटी,जिला महामंत्री प्रधान संघ चमोली पुष्कर सिंह राणा ने कहा है कि इस तरह के महापर्व पर बॉर्डर पर पहुँचकर ग्रामीणों द्वारा जो सेना के जवानों का मनोबल बढ़ाया गया वो बहुत ही सराहनीय है। सेना के जवानों द्वारा ग्राम पंचायत कागा के सभी माताओं,बहिनों व नवजवानों का बहुत आदर सम्मान किया गया। सभी ग्राम वासियों ने सेना के जवानों आभार व्यक्त किया।

पुष्कर सिंह राणा
हिमवंत प्रदेश न्यूज
नीती माणा घाटी जोशीमठ

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!