August 15, 2026

अब उत्तराखंड खेल नीति 2020 के तहत प्रदेश के हर जिले से तैयार होंगे खिलाड़ी

देहरादून। विद्यालयी शिक्षा, प्रौढ़ शिक्षा, संस्कृत शिक्षा, खेल, युवा कल्याण एवं पंचायती राज मंत्री अरविन्द पाण्डेय ने खेल और युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में खेल और खिलाड़ियों, युवाओं के उन्नयन के लिए उत्तराखंड खेल नीति 2020, पी.आर.डी. के अंतर्गत कार्यरत कर्मियों के लिए सुविधाओं और अन्य महत्वपूर्ण सम्बंधित विषयों पर चर्चा हुई।

वहीं मंत्री ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड के अंतर्राष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार को टोक्यो पैरालंपिक्स में कांस्य पदक जीतने पर प्रदेश सरकार द्वारा पुरस्कार स्वरुप ₹50 लाख की धनराशि और राजपत्रित नौकरी पर नियुक्त दी जाएगी। वहीं टोक्यो ओलंपिक्स में इतिहासिक हैट्रिक लगाने वाली प्रदेश की अंतर्राष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया को प्रदेश सरकार द्वारा पुरस्कार स्वरुप ₹5 लाख की धनराशि दी जाएगी।

साथ ही अरविन्द पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश में खेल और खिलाडियों में रुचि बढ़ाने, खेल के उन्नयन के लिए निर्मित उत्तराखंड खेल नीति 2020 के अंतर्गत प्रदेश से खिलाड़ियों को तैयार किया जाएगा। जिसके लिए प्रत्येक जिले में 100 बालिकाओं और 100 बालकों को चयनित कर उनकी खेल छात्रवृत्ति का प्रावधान करने और प्रदेश में खिलाड़ियों को सामान्य आहार के साथ-साथ एक्स्ट्रा न्यूट्रिएंट्स फूड डाइट की व्यवस्था करने के लिए खेल सचिव को निर्देशित किया है।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!