August 14, 2026

नैनीताल में सीएम धामी ने 10,607 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास

नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पहली बार नैनीताल आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। सीएम धामी ने मल्लीताल स्थित जी.बी.पंत पार्क पहुंचकर पंत जी की मूर्ती पर माल्यार्पण किया। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ को प्रोत्साहित करने के लिए और कैलाश रेंज के पर्वतरोहन के अभियान का फ्लैग ऑफ किया।

मुख्यमंत्री ने 10607 करोड़ ₹ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। वहीं जनसभा को सम्बोधित करते हुए सीएम मुख्यमंत्री ने कहा जितनी भी घोषणाएं अभी तक की गई है उन सभी को धरातल पर उतारा जाएगा।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!