November 2, 2026

गौचर क्षेत्र में श्रद्वालुओं ने भेंट किये मॉ चण्डिका को कई सोने चॉदी के आभूषण

0

-भानु प्रकाश नेगी
गौचर क्षेत्र में मॉ चण्डिका की दिवरा यात्रा के स्वागत सत्कार का क्रम लगातार जारी है। एक और माता के भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है। वही दानी दाता भी जमकर अपनी श्रद्वा मॉ चण्डिका के चरणों में अर्पित कर रहे है। मां चण्डिका दिवरा यात्रा समिति के कोषाध्यक्ष भण्डारी ने बताया कि गौचर क्षेत्र में आज 9 चांदी के छत्र,3 पायल की जोड़ी,एक चांदी के लक्ष्मी गणेश की मूर्ति,एक सोने का मंगल सूत्र भक्तों के द्वारा मॉ चण्डिका को भेंट किया गया है।वही इससे पहले थपलगांव के मदन सिंह बर्त्वाल जो वर्तमान समय में भटनगर में निवासरत है ने 11 हजार रूप्ये की धन राशि व गौचर निवास जयसिंह नेगी ने मांॅ चण्डिका के रथ निमार्ण के लिए 5 हजार 1 सौ रूप्ये की धनराशि भेंट की है।


आपको बता दें  िक मां चण्डिका की दिवरा यात्रा नगरासू से 9 जनवरी को देहरादून प्रस्थान करेगी जहां देवप्रयाग संगम पर मां चण्डिका स्नान करेगी। सूत्रों के अनुसार 9 जनवरी को सांयकाल 4 बजे तक मॉ चण्डिका की रथडोली देवगणों के साथ जोगीवाल के कुबेर गेस्ट हाउस में विश्राम करेगी। माता के भक्त 10 जनवरी प्रातः मॉ चण्डिका के दर्शन के लिए आ सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल