March 28, 2024

ग्राम पंचायत सिमखोली की वार्षिक पंचायत बैठक में 21कार्य योजनायें व 7 बर्मी कम्पोस्ट पिट के प्रस्ताव दर्ज

चमोली/सिमखोली:

जनपद चमोली के पोखरी व्लाक के अर्न्तगत ग्रामसभा सिमखोली में आम वार्षिक बैठक का आयोजन ग्राम विकास अधिकारी राजेन्द्र सिंह गुसाई के सानिध्य में आयोजित की गई। बैठक के दौरान बीते वित्त वर्ष की कार्य योजनाओं को ग्राम विकास अधिकारी द्वारा ग्रामीणों के समक्ष रखा गया। साथ ही ग्राम सभा के अर्न्तगत अगले वित्त वर्ष के लिए 21 विभिन्न कार्य योजनायें व 7 परिवारो के बर्मी कम्पोस्ट पिट के प्रस्ताव दर्ज किये गये।
कार्यक्रम में ग्रामीणों को संबोधित करते हुऐ ग्राम विकास अधिकारी राजेन्द्र सिंह गुसाई ने रोजगार गारंटी के तकनीकी पहलुओं से ग्रामीणों को रूबरू कराया गया। साथ ही गांव के विकास में मनरेगा को महत्वपूर्ण बताया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्या भी सुनी।

इससे पूर्व ग्रामसभा सिमखोली के तोली तोक से कोली मोहल्ला तक विधायक महेन्द्र भट्ट द्वारा प्रद्द सीसी मार्ग के कार्य का निरीक्षण ग्राम विकास अधिकारी व जेई नवीन सिंह के द्वारा किया गया।जिस पर उनके कार्य की गुणवत्ता व मानको पर संतुष्ठी जताई गई। यह निमार्ण कार्य भानु प्रकाश नेगी संपादक “हिमवंत प्रदेश न्यूज” के सानिध्य में किया गया था।इस कार्य को रिकार्ड 15 दिन में पूर्ण किया है।

 

कार्यक्रम के दौरान संजय रावत,ग्राम प्रधान जितेन्द्र खत्री,जेई नवीन सिंह, समेत गांव के अनेक बुजुर्ग व  महिलायें मौजूद रही।

 

———————————————————
ग्राम सभा सिमखोली में अगले वित्त वर्ष 2022-23 के लिए प्रस्ताव निम्न लिखित है।
1.तोली तोक में कुऐं का जीर्णोद्वार।
2.तोली तोक में रावल देवता के पास धारा जीर्णोद्वार।
3.डांग तोक में सिंचाई हौज निर्माण दरमान पंवार।
4.पाली पीपल के पास खाल का निमार्ण
5.पाली पीपल के पास चारा विकास।
6.भौरो गधेरे के पास चारा विकास।
7.पाली में हौज निर्माण राजवर लाल।
़8.जमेटी में चारा विकास।

9.डांग तोक में गिरीस सिंह आदि के खेतों में चारा विकास।
10.मिंगणगांव गणेश लाल के खेत में सिचाई हौज का निमार्ण।
कृषि भूमि सुधार
11.सिमखोली तोक में कृषि भूमि सुधार।
12.कोली तोक में भूमि सुधार।
13 बासकंडी तोक में कृषि भूमि सुधार।
14.डांग तोक में भूमि सुधार
15 कोली मोहल्ला में गूल निमार्ण गधेरे से खेतों तक।
16 पुलिया निमार्ण लोहर मौहल्ला।
17 धार तोक में भूमि सुधार ।
18.पुजारी मोहल्ला में भूमि सुधार।
19.ग्राम ंिसमखोली में जूनियर हाईस्कूल सीसी मार्ग।
20.डांग तोक में सी सी मार्ग।
21.धार तोक में सीसी मार्ग।

गौसाला निमार्ण
सरस्वती देवी स्व. बीरेन्द्र बासकण्डी

बर्मी कम्पोस्ट पिट
1.लक्ष्मण सिंह नेगी पुत्र स्व.रघुबीर सिंह नेगी।
2.गणेश लाल पुत्र स्व. सिद्वुलाल
3.कुलदीप सिंह पुत्र स्व. रघुबीर सिंह।
4.भानु प्रकाश पुत्र स्व. आनन्द सिंह।
5.शिवदत्त मलवाल पुत्र नाथाराम मलवाल।
6.मोहन सिंह पुत्र स्व. रणजीत सिंह पंवार
7.विमला देवी पत्नी स्व. बीरबल लाल।

शौचालय निमार्ण गीरीश सिंह पुत्र स्व. जसपाल सिंह पंवार।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!