October 17, 2026

कांवड़ मेला-2026: तैयारियों में जुटा प्रशासन, डीएम-एसएसपी ने किया स्थलीय निरीक्षण

IMG-20260714-WA0009

 

हरिद्वार। कांवड़ मेला-2026 की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने अधिकारियों की टीम के साथ मेला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने हिल बाईपास, सप्तऋषि क्षेत्र, रोड़ी बेलवाला मैदान तथा नजीबाबाद हाईवे का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी निर्माण एवं व्यवस्थागत कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा और सभी तैयारियां समय से पूरी की जाएं।

वहीं, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था और यातायात संचालन की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रखी जाए तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम समय रहते सुनिश्चित किए जाएं।

प्रशासन का कहना है कि कांवड़ मेला-2026 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!