गढ़वाल केन्द्रीय विश्वविद्यालय के ग्रामीण प्रोद्योगिकी विभाध्यक्ष प्रो.आर.एस. नेगी लीडर शिप आर्वाड से सम्मानित





देहरादूनःहेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केन्द्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर गढ़वाल के ग्रामीण प्रोद्योगिकी विभागाध्यक्ष प्रो. आर एस नेगी को तीन दसको से ज्यादा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण व सतत विकास के क्षेत्र में किये शोध के लिए नई दिल्ली स्थित एन.ए.एस.सी. काम्पलेक्स पूसा दिल्ली में राज्य के कृषि, मत्स्य पालन और डेयरी मंत्री, आर पुरूषोत्तम रूपाला, भारत सरकार द्वारा मृदा संरक्षण सोसाइटी ऑफ इंडिया के 2022 का लीडर शिप आर्वाड से सम्मानित किया गया। इस सम्मान को प्राप्त करने के बाद प्रोफेसर नेगी ने गढ़वाल केन्द्रीय विश्वविद्यालय व ग्रामीण प्रोद्योगिकी विभाग व आयोजकों को धन्यवाद दिया है। वहीं गढ़वाल केन्द्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर द्वारा डॉ.आर.एस.नेगी को इस उपलब्धि के लिए बधाई व शुभकामनायें दी।
आपको बता दें कि प्रो. राजेन्द्र नेगी को यह सम्मान सोसाइटी द्वारा 5 वीं अन्तर राष्ट्रीय गोष्टी के मुख्य अतिथि राज्य के कृषि,मत्स्य पालन,डेयरी मंत्री आर पुरूषोत्तम रूपाला भारत सरकार के कर कमलों से दिया। प्रो. आर.एस. नेगी द्वारा बीते तीन दसक से अधिक समय से ग्रामीण प्रोद्योगिकी विभाग के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रांे के शिक्षित बेरोजगार युवाओं व उद्यमियों के लिए मसरूम,डेयरी,कृषि,मत्स्य पालन समेत अनेक क्षेत्रों में समय समय पर ट्रेनिंग,गोष्ठियों व कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। जिससे अभी तक कई बेरोजगार युवाओं व ग्रामीणों को रोजगार मिल चुका है। उनकी इस सराहनीय पहल को देखते हुए मृदा संरक्षण सोसाइटी ऑफ इंडिया के 2022 का लीडर शिप आर्वाड से सम्मानित किया गया है।
इस अवसर पर प्रो.नेगी ने खुशी जताते हुऐ कहा कि इस सम्मान से उन्हें ग्रामीण युवाओं के रोजगार सृजन के लिए और अधिक उर्जा मिलेगी। उक्त क्षेत्रों में युवा ग्रामीण प्रोद्योगिकी विभाग द्वारा दी जाने वाली कार्यशालाओं का लाभ लेकर स्वरोजगार के जरिये आत्मनिर्भर होगें,साथ ही प्रदेश से युवाओं का पलायन भी रूकेगा।

