November 10, 2026

देवालः बगजी बुग्याल के मणियादियाल ताल में वन विभाग ने फहराया पहली बार तिरंगा

0
IMG-20230815-WA0043

स्वतंत्रता दिवस 76 वी वर्षगांठ अवसर पर चमोली जनपद में देवाल विकासखंड के सुदूरवर्ती घेस गांव में आजादी के अमृत महोत्सव पर बगजी बुग्याल के मणियादियाल ताल पर पहली बार पूर्वी पिंडर रेंज के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा ध्वजारोहण किया।

बगजी बुग्याल स्थिति यह मनोरम तालाब लगभग 35 सौ मीटर की ऊंचाई पर है। लगभग 200 मीटर में फैले इससरोवर में बारहों माह प्राकृतिक रूप से पानी भरा रहता है। इस अवसर पर वनरक्षक राकेश गुसाईं, पंकज पुरोहित, ग्रामीण गोपाल दानू, रणजीत सिंह, केशर राम, देवेंद्र सिंह दानू आदि मौजूद रहे।

-बगजी बुग्याल देवाल चमोली से धन सिंह भंडारी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल