October 31, 2026

ग्राम पंचायत छिनका में महिला शक्ति ने धूम-धाम से मनाया स्वाधीनता दिवस

0
IMG-20230815-WA0041

रुद्रप्रयाग -छिनका ग्राम पंचायत में 77वें स्वतंत्रता दिवस ग्राम पंचायत के समस्त सदस्यों ने व महिला मंगल दल व आशा कार्यकर्ता व आंगनबाड़ी कार्यकर्तियो ने बड़े हर्षोल्लास से हर साल की तरह इस साल भी छिनका ग्राम पंचायत के पुराने छिनका में मनाया रुद्रप्रयाग जिले की महिला मंगल दल व ग्राम प्रधान व क्षेत्रीय जनता पंद्रह अगस्त स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस, अन्य उत्तराखंड के तिथि त्यौहार ऐसे ही हर साल अपनी मातृशक्ति के द्वारा मनाते रहते हैं । रुद्रप्रयाग छिनका ग्राम पंचायत में हर त्यौहार या कोई भी कार्यक्रम में ग्राम प्रधान व सरपंच व महिला मंगल दल का सहयोग मिलता रहता है। आ
शा कार्यकर्ता सरिता नेगी ने इस स्वतंत्रता दिवस में देश भक्ति व उत्तराखंड के कल्चर में लोकगीत गाते हुए स्वतंत्रता दिवस समारोह का संचलन किया।


कार्यक्रम में कोमल गुसाई महिला मंगल दल के अध्यक्ष व ग्राम प्रधान सुरेन्द्र सिंह नेगी अन्य क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभगा किया।
आंगनबाड़ी कार्यकर्तियो ने भी बच्चों के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह अपनी उपस्थिति देकर स्वंतत्रता दिवस मनाया। देवेंद्र सिंह नेगी ग्राम प्रधान ने बताया छिनका ग्राम पंचायत में हमको हमेशा मात्र शक्ति का एकत्रीकरण सहयोग का योगदान मिलता रहता है चाहे नशा मुक्ति अभियान चाहे चाहे चाहे कोई भी सांस्कृतिक कार्यक्रम हो हमारी छिनका ग्राम पंचायत के महिला मंगल दल व आशा कार्यकर्ता व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का सहयोग मिलता रहता है।
इस 77वे स्वतंत्रता दिवस देवेंद्र सिंह नेगी ग्राम प्रधान, कोमल गुसाई महिला मंगल दल अध्यक्ष, सरिता नेगी आशा कार्यकर्ता, लक्ष्मी देवी आंगनबाड़ी कार्यकर्ती, सुरेन्द्र सिंह सरपंच, सुनीता देवी, पिंकी देवी, रेखा देवी, लक्ष्मी देवी, शंभू प्रसाद भट्ट,सुमिता देवी, कुसुम देवी, मुन्नी देवी, बिजया देवी,सुरेशी देवी, स्वेता देवी ,उषा देवी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल