ग्राम पंचायत देवर खडोरा में आराध्य देव बजीर राजा के नवनिर्मित मंदिर का निर्माण कार्य सम्पन्न,ग्रामीणों में खुशी व उत्साह का माहौल









जनपद चमोली के दशोली विकासखंड के अन्तर्गत ग्राम पंचायत देवर खडोरा में भूमियाल बजीर देवता के नवनिर्मित मंदिर निमार्ण से ग्रामीणों में भारी खुशी व उत्साह का माहौल बना हुआ है। आराध्य देव बजीर राजा के भव्य नवनिर्मित मंदिर निमार्ण के लिए ग्रामीणों के अलावा प्रवासी ग्रमीणों ने भी दिल खोल कर धन दिया। साथ ही अनेक जन प्रतिनिधियों के द्वारा भी इस मंदिर परिसर के निर्माण कार्यो के लिए अनेक मदों में बित्तीय स्वीकृति मिली है।


वहीं मंदिर निर्माण कमेठी के अध्यक्ष दिगम्बर रावत व ग्राम पंचायत देवर खडोरा के ग्राम प्रधान बीरेन्द्र कठैत ने मंदिर निमार्ण पर खुशी जताते हुए कहा है कि, इस मंदिर के निर्माण के लिए ग्राम पंचायत देवर खडोरा व अन्य लोगों का सहयोग मिला है जिससे यह मंदिर निर्मित हो पाया है।उन्होंने मंदिर निमार्ण में सहयोग करने वाले सभी श्रद्धालुओं का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया
आपकों बता दें कि, आराध्य देव बजीर राजा की दिवारा यात्रा अब अंतिम पडाव पर है। 5 अक्टूबर 2022 से शुरू हुई यह दिवारा यात्रा अब पूर्णहूति के साथ 28 फरवरी 2023 को सम्पन्न हो जायेगी।दिवारा यात्रा सम्पन्न होने के बाद आराध्य देव बजीर राजा को नवनिर्मित मंदिर के गद्दी स्थल पर स्थापित किया जाऐगा।इस कार्यक्रम के लिए मंदिर परिसर में सभी निर्माण कार्यो को अंन्तिम रूप दिया जा चुका है।जिसमे समस्त ग्रामीण तन मन व धन से जुटे हुए है।
-भानु प्रकाश नेगी,हिमवंत प्रदेश न्यूज चमोली-गोपेश्वर
भानु प्रकाश नेगी