October 30, 2026

खडोरा गांव में 10 दिवसीय बजीर देवता महायज्ञ कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ

0
IMG-20230218-WA0021

ग्राम पंचायत देवर खडोरा,रौली ग्वाड में 18 फरवरी से 28 फरवरी तक बजीर देवता महायज्ञ का शुभारंभ हो गया है। बजीर राजा अपनी 6 माह की दिवारा यात्रा के बाद मायके भ्रमण के पश्चात अब खडोरा गांव स्थित भनतोली के खेत मे 10 दिवसीय भत्ता व महायज्ञ कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।
बजीर देवता मंदिर दिवारा यात्रा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष पपेन्द्र रावत व मनोज रावत ने बताया कि महायज्ञ कार्यक्रम के दौरान प्रथम दिवस 18 फरवरी को गणेश भत्ता,19 को नारायण देव भत्ता,20 को बह्मदेव भत्ता,21 को इन्द्र देव भत्ता,22 को बासुकी नाग देव भत्ता,23 को माता चण्डिका भत्ता,
24 को नन्दा देवी भत्ता,25 को पंच टुप्लिया भत्ता,26 को धियाणी भत्ता,भरात्रा मुखर बिदाई,27 को जीसू खड्वाल धारियो की बिदाई व 28 फरवरी को पूर्णाहूति के साथ राजा बजीर जी अपनी गद्दी में विराजमान होगे।
वही ग्राम पंचायत देवर खडोरा व रौली ग्वाड के प्रधानों ने इस महायज्ञ में सभी रैवासी व प्रवासी उत्तराखंडियों को पधारने की अपील की है।
महायज्ञ के दौरान सभी ग्रामीण व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल