November 29, 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया सचिवालय के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण

0

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न पत्रावलियों का अवलोकन भी किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि शासन स्तर पर प्राप्त होने वाली पत्रावलियों का त्वरित निस्तारण किया जाय। उन्होंने कहा कि शासन से जनता की बहुत उम्मीदें होती हैं। इस लिए जन समस्याओं का जल्द समाधान सुनिश्चित किया जाय।

]

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि लोगों को अपने कार्यों के लिए अनावश्यक सचिवालय के चक्कर न लगाना पड़े । इस के लिए कार्यों में तेजी के साथ ही समयबद्धता और कार्यों के प्रति पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जाय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल