August 9, 2026

अब प्राथमिक विद्यालयों में भी होंगे गेस्ट टीचर, शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने दिए निर्देश

उत्तराखंड के माध्यमिक स्कूलों की तर्ज पर प्राथमिक स्कूलों में भी सरकार गेस्ट टीचर रखने जा रही है। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने इसका ऐलान कर दिया है कि प्राथमिक स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर करने के लिए गेस्ट फैकल्टी स्थापित की जाएगी। जिसके लिए उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दे दिए। साथ ही शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे का कहना है कि जिन माध्यमिक स्कूलों का चयन अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के तहत हुआ है उनके समीप 5 प्राथमिक स्कूल भी अटल उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में चयन किए जाएंगे !

Spread the love
error: Content is protected !!