November 29, 2026

ईश्वर सिंह नेगी बने बदरीनाथ विधानसभा सोशल मीडिया अध्यक्ष, संगठन ने सौंपी नई जिम्मेदारी

0
IMG-20261129-WA0002

 

 

। कांग्रेस संगठन ने ईश्वर सिंह नेगी को बदरीनाथ विधानसभा सोशल मीडिया अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है। नई जिम्मेदारी मिलने पर ईश्वर सिंह नेगी ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का आभार व्यक्त किया।

 

ईश्वर सिंह नेगी ने कहा कि पार्टी संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उस विश्वास पर पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। सोशल मीडिया आज के दौर में जनसंवाद और विचारों को आमजन तक पहुंचाने का एक प्रभावी माध्यम बन चुका है। ऐसे में वह कांग्रेस की विचारधारा, पार्टी की नीतियों और जनहित से जुड़े मुद्दों को सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों से प्रमुखता से उठाने का कार्य करेंगे।

]

उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता संगठन को डिजिटल माध्यमों से और अधिक मजबूत बनाना, पार्टी की गतिविधियों एवं कार्यक्रमों को आमजन तक पहुंचाना तथा क्षेत्र की जनसमस्याओं और कार्यकर्ताओं की आवाज को उचित मंच प्रदान करना रहेगा। इसके साथ ही युवाओं को संगठन से जोड़ने और सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी की सक्रियता बढ़ाने के लिए भी प्रयास किए जाएंगे।

नेगी ने कहा कि वह पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाकर संगठनात्मक मजबूती के लिए काम करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी, सक्रियता और समर्पण के साथ किया जाएगा।

उनकी नियुक्ति को बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के सोशल मीडिया नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल