पोखरी पुलिस की तत्परता से दो लोगों को मिला खोया सामान, लौटाई नकदी और कीमती मोबाइल
थाना पोखरी, जनपद चमोली।
पोखरी पुलिस की तत्परता एवं संवेदनशीलता से दो व्यक्तियों को मिला खोया हुआ कीमती सामान, पुलिस की कार्यशैली की हो रही सराहना।
थाना पोखरी पुलिस द्वारा अपनी कर्तव्यनिष्ठा, तत्परता एवं ईमानदारी का परिचय देते हुए दो अलग-अलग मामलों में आमजन का खोया हुआ सामान सकुशल बरामद कर उनके सुपुर्द किया गया।
अमीन का खोया हुआ पर्स लौटाकर पेश की ईमानदारी की मिसाल।
श्री कुलदीप सिंह रावत निवासी मौली बरब, जनपद रुद्रप्रयाग, जो पेशे से अमीन हैं, का पर्स कहीं खो गया था। पर्स में ₹7,200 की नगद धनराशि, एक पैन कार्ड एवं दो डेबिट कार्ड मौजूद थे। पोखरी पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए पर्स को बरामद कर उसमें मौजूद समस्त सामान एवं नगदी को सकुशल श्री कुलदीप सिंह रावत के सुपुर्द किया गया।
. मूक-बधिर व्यक्ति का ₹22,500 कीमत का मोबाइल फोन मात्र 2 घंटे में बरामद।
दूसरे मामले में श्री पंकज प्रसाद निवासी ग्राम भिकोना, थाना पोखरी,जो बोलने एवं सुनने में असमर्थ हैं, का लगभग ₹22,500 कीमत का मोबाइल फोन खो गया था। मामले की गंभीरता एवं उनकी विशेष परिस्थिति को देखते हुए पोखरी पुलिस द्वारा तत्काल सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई तथा अथक प्रयासों से मात्र 2 घंटे के भीतर मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें सकुशल वापस किया गया।
पुलिस टीम-
मुख्य आरक्षी जसवंत सिंह
आरक्षी कपिल कुमार
आरक्षी ललित मोहन
