October 17, 2026

केंद्रीय मंत्रिमंडल में होने वाले बदलाव से पहले बड़ी हलचल, केंद्रीय शिक्षा मंत्री निशंक की हुई छुट्टी

केंद्रीय मंत्रिमंडल में होने वाले बदलाव से पहले नई दिल्ली में सियासी हलचल जारी है। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के दो साल पूरे होने के बाद पहली बार कैबिनेट में बदलाव होने जा रहा है। नई कैबिनेट में कई युवा चेहरों को मौका मिल सकता है। साथ ही अगले साल जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव होना है, उनको भी कैबिनेट विस्तार में अहमियत मिल सकती है। वहीं पीएम मोदी के मंत्रिमंडल विस्तार में नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के साथ ही कई मंत्रियों की कैबिनेट से छुट्टी भी हो गई। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की कैबिनेट से छुट्टी हो गई है। रमेश पोखरियाल के अलावा  कई मंत्रियों ने  केंद्रीय कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!