October 17, 2026

मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना कार्यक्रम के तहत तेलीवाला, बुल्लावाला,धर्मुचक गांव में बांटी गयी महालक्ष्मी किट

डोईवाला। उत्तराखंड सरकार के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट वितरण योजना की शुरुआत की है, ताकि माताओं व नानिहलों को पोस्टिक आहार मिल सके। इस योजना के अंतर्गत बुल्लावाला केंद संख्या तीन व तेलीवाला गांव में बाल विकास परियोजना की तरफ से दर्जनों महिलाओं को इस कीट का वितरण किया गया। इस योजना के अंतर्गत बालिकाओं को जन्म देने वाली माताओं को इस योजना का लाभ दिया जा रहा है। जिसमे पौस्टिक आहार व अलावा जरूरी सामान उपलब्ध है। इस योजना को लेकर जनप्रतिनिधियों ने भी सरकार का आभार व्यक्त करते हुए हर पात्र व्यक्ति को इस योजना का लाभ पहुंचाने की बात कही।

वहीँ बाल विकास परियोजना की सीडीपीओ अंजू डबराल ने इस योजना को बेहद किफ़ायति बताते हुए हर पात्र महिलाओं को इसका लाभ पहुंचाने की बात कही, ओर धात्री महिलाओं को पोस्टिक आहार सम्बन्धी जानकारी से भी अवगत कराया। इस दौरान सभासद अबुल कादिर, नागेन्द्र सिंह, सुपरवाइजर पवित्रा हनुमंती ग्राम पंचायत सदस्य आशिया परवीन,  कंचन देवी, पिंकी देवी, शनि कुमार, आंगनवाड़ी कार्यकत्री शरला बलूनी, नजबुन निशा, अफसाना, शाकीरन, शबनम, साजिदा, हाजरा आदि ने योजना  को लाभदायक बताते हुवे किट का वितरण किया।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!