October 17, 2026

सीएम धामी ने अटल बिहारी वाजपेयी की जयन्ती पर किया उनको याद, दी श्रद्धांजलि

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयन्ती के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी विश्व के महानतम राजनेताओं में से थे, उनके लिए राष्ट्रहित ही सर्वोपरि था। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी अपनी दूरगामी सोच के लिए भी जाने जाते थे। उत्तराखंड राज्य के निर्माण में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!