October 17, 2026

सीएम बनने के बाद पहली बार शिक्षानगरी रूड़की पहुंचे सीएम धामी, क्षेत्रवासियों को दी कई सौगात

रूड़की। मुख्यमंत्री बनने के बाद पुष्कर सिंह धामी पहली बार शिक्षानगरी रूड़की पहुँचे जहां उनका भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री सबसे पहले रूड़की सिविल अस्पताल गए जहां उन्होंने ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया और अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने रूड़की के जीवनदीप आश्रम में महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद का आशीर्वाद लेने के बाद रूड़की नेहरू स्टेडियम में आयोजित एक बड़ी जनसभा को सम्बोधित किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने रूड़की की जनता को सौगत देते हुए कई विकास कार्यो का शिलान्यास और लोकार्पण किया। सीएम ने रूड़की सिविल अस्पताल को जिला अस्पताल बनाने की घोषणा के साथ सिविल लाइन भूमि को नुजूल मुक्त भूमि बताते हुए नया शासनादेश जारी करने की घोषणा की।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!