June 9, 2023

उत्तराखंड आगमन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्म का मुख्यमंत्री व राज्यपाल ने किया स्वागत

राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु के उत्तराखंड आगमन पर  जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) तथा मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया | राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया | राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु  उत्तराखंड में अपने प्रथम दो दिवसीय प्रवास पर देहरादून पहुंची हैं |

इस अवसर पर उपस्थित कैबिनेट मंत्री  प्रेमचंद अग्रवाल,  सौरभ बहुगुणा, मुख्य सचिव डॉ एस एस संधू , पुलिस महानिदेशक  अशोक कुमार, कमिश्नर गढ़वाल  सुशील कुमार, जिलाधिकारी देहरादून तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने भी राष्ट्रपति का अभिवादन किया |

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!