भाजपा कार्यकताओं ने मन की बात के 100 वें कार्यक्रम को भब्य बनाने के लिए आयोजित की बैठक
भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के मन की बात के 100वें बैठक को भव्य आयोजन को लेकर पोखरी में बैठक का किया गया आयोजन
चमोली जनपद के पोखरी ब्लाक सभागार में शुक्रवार को भाजपाइयों ने प्रधानमंत्री के मन की बात के 100वें प्रसारण को लेकर बैठक का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल नगर प्रभारी हेमन्त सेमवाल एवं ग्रामीण मंडल प्रभारी जयकृत विष्ट ने दीप प्रज्ज्वलित के साथ किया गया नगर मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र राणा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।
जिसमें नगर मंडल के प्रभारी हेमन्त सेमवाल और ग्रामीण मंडल के प्रभारी जयकृत विष्ट ने कार्यकर्ताओं से कहां 30 अप्रैल को प्रधानमंत्री के मन की बात का 100वें प्रसारण को भव्य बना है यह कार्यक्रम सभी गांवों और बूथ स्तर पर किया जाएगा उन्होंने कहा भारत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है यह कार्यक्रम कार्यकर्ताओं के सहयोग आगे बढ़ेगा इसमें महिला मंगल दल और युवक मंगल दल को प्रधानमंत्री के मन के बात कार्यक्रम के लिए जागरूक करें।
इस अवसर पर नगर मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र राणा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ललित मिश्रा, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता मयंक पंत, प्रदीप चौहान, पुष्पा चौधरी, रंजना रावत, अमरसिंह,विनोदनी देवी,सज्जनसिंह,जिला पंचायत सदस्य अनुपचन्द रौतियाल सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे मंच संचालन भरत चौधरी और सुभाष रावत ने किया
