March 17, 2025

देवाल में अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर ग्रामीण महिलाओं को दी गई भिटोली।

Bhitoli given to rural women on International Women’s Day in Dewal.

 

विभिन्न गांवो से पधारी महिलाओं ने प्रस्तुत किये रंगारंग कार्यक्रम।

छालिया नृत्य राह मुख्य आर्कषण का केन्द्र
चमोली जनपद के सूदूरवर्ती विकासखंड देवाल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व बेला पर देवाल मुख्य बाजार में आयोजित मातृशक्ति सम्मान समारोह का आयोजित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ निवर्तमान प्रमुख प्रमुख दर्शन दानू ने दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह में छोलिया नृत्य मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। इस दौरान विकासखंड के विभिन्न गांव से आये महिला मंगलदलों द्वारा एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुतियों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व बेला पर आयोजित मातृशक्ति सम्मान समारोह में संबोधित करते हुये दर्शन दानू ने कहा कि विगत तीन वर्षों से महिला दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है जिसका मकसद सुदूर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को मंच प्रदान करना है जिससे वह अपनी प्रतिभा को दिखा सकें।
कार्यक्रम के दौरान जहां एक ओर रामपुर की महिलाओं ने ओटुवा बेलाण, कांडे की महिलाओं नेत्र शिवगंगा नहायलोे देवताओं राम गंगा नहाए लोए, सूया की महिलाओं ने बेडू पाको बारो मासो मासो, घेस की महिलाओं ने गियों जौ की ढाणी भाग्यनी बोए जैसे गीतों पर सुंदर नृत्य किये वही अल्मोड़ा से आए छोलिया नृत्य की टीम ने नागाडे और दमो की थाप पर सुंदर कर्तब दिखाकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी।
इस दौरान कार्यक्रम में आये सभी महिलाओं को अंग वस्त्र देकर चैत मास की भीटोली दी गयी। इस समारोह में सवाड़ लौसरी खेता. मानमती रैन कोठी बालण हिमानी मुंदोली हॉट.कल्याणी आदि गांव ने भी रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये। वही विभिन्न महिला समूह द्वारा अपण बाजार लगाया गया जिसमें हर्बल घरेलू उत्पादों की भी खूब बिक्री हुई। मंच का संचालन करीना गढ़िया व दीक्षा गढ़िया ने किया।
धन सिंह भंडारी हिमवंत प्रदेश न्यूज देवाल चमोली

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!