November 3, 2025

बागेश्वर उप चुनाव- कांग्रेस के पास नहीं है अब कोई दमदार प्रत्यासीःमहेन्द्र भट्ट

सूबे की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस को बागेश्वर उप चुनाव से पूर्व बड़ा झटका लगा है। वर्ष 2022 के विघानसभा चुनाओं में कांग्रेस प्रत्यासी रहे रंजीत दास भाजपा में सामिल हो गये है। देहरादून बलबीर रोड़ स्थित कार्यालय में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने उन्हें पार्टी का पट्टा व फूल माला पहनाकर रंजीत दास का स्वागत किया।
रंजीत दास के भाजपा में सामिल होने पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने कहा कि अब कांग्रेस के पास बागेश्वर में कोई दमदार प्रत्यासी नहीं बचा। रंजीत दास के सम्मान की चिन्ता करना अब भारतीय जनता पार्टी का परम दायित्व है।
वही भाजपा में सामिल होने पर रंजीद दास काफी खुश नजर आये उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मेरे आत्मसम्मान को ठेस पंहुचाई है। जिससे व्यथित होकर मैने पार्टी छोड़ने का निर्णय लिया।
गौरतलब है कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनावों में रंजीत दास बागेश्वर विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्यासी रहे है और उन्हें 20 हजार से अधिक मत भी मिले है। बहरहाल रंजीत दास के भाजपा में सामिल होने से कांग्रेस की मुसीबतें बड़ गई है लेकिन देखेन वाली वात यह होगी कि अब कांग्रेस बागेश्वर उप चुनावों के लिए क्या ठोस रंणनीती अपना पाती है जिससे वह इस उप चुनाव को जीत सके।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!