November 3, 2026

अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज नागनाथ में कला प्रतियोगिता का किया गया आयोजन दिया

0
photogrid.collagemaker.photocollage.squarefit_2023120152829266

 

जनपद चमोली के विकासखंड पोखरी में  राजकीय उत्कृष्ट इंटर कॉलेज नागनाथ में कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत के द्वारा किया गया। वहीं मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कल जीवन का एक मंच है जिसको हम अपने जीवन के कलाकारी से प्रदर्शित करते हैं ऐसी प्रतियोगिता में सभी छात्र छात्राओं को बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करना चाहिए। वही नगर पंचायत अध्यक्ष ने विद्यार्थियों की कला प्रतियोगिता की जमकर सराहना की।
प्रधानाचार्य ज्ञानी लाल सैलानी ने कहा कला जीवन का एक पहलू है। जीवन के हर क्षेत्र में कला विद्यामान है। किसी भी कार्य को कलापूर्ण ढंग से करना चाहिए
कार्यक्रम दौरान मुख्य अतिथि और प्रधानाचार्य ज्ञानी लाल सैलानी के द्वारा 10 छात्र-छात्राओं को कला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट कला के लिए पुरस्कार वितरण किया गया
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत सभासद समुद्रा देवी ,देवकी देवी, अनूप सिंह रावत ,दिनेश सती, नरेंद्र सिंह नेगी ,धीरेंद्र सिंह सहित समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *