November 5, 2026

नशा समाज का दुश्मन: आकाश सारस्वत

0
IMG-20241218-WA0016

Addiction is the enemy of society: Akash Saraswat

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गौचर चमोली के प्राचार्य आकाश सारस्वत द्वारा जनपद चमोली के पोखरी विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों का अनुश्रवण किया गया । प्राचार्य आकाश सारस्वत द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज देवीखेत , राजकीय प्राथमिक विद्यालय शरणा चाई, राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय पोखरी एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पोखरी का अनुश्रवण किया गया ।

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य द्वारा विद्यालयों के अनुश्रवण के पश्चात उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देश भी दिए गए ।

राजकीय इंटर कॉलेज देवीखेत की प्रार्थना सभा को संबोधित करते हुए प्राचार्य सारस्वत ने कहा कि नशा समाज का दुश्मन है, हमें किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहना चाहिए, नशा परिवार को ही नहीं गांव समाज और देश को भी नष्ट करता है । प्राचार्य द्वारा स्वामी विवेकानंद के जीवन और उनके आदर्शों पर भी प्रकाश डाला गया , प्रार्थना सभा के बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य दुर्विजय सिंह यादव ने प्राचार्य सहित संस्थान की टीम का आभार व्यक्त किया ।
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पोखरी में दिशा निर्देश देते हुए प्राचार्य सारस्वत में आवश्यक रूप से विद्यालय में बहुभाषा प्रार्थना सभा, संविधान प्रस्तावना का वाचन ,दीवार पत्रिका का निर्माण, सामूहिक जन्मोत्सव और किचन गार्डन निर्माण के भी निर्देश दिए ।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की अनुश्रवण टीम में वरिष्ठ संकाय सदस्य लखपत सिंह बर्त्वाल एवं मनोज धपवाल मौजूद रहे ।ढढढौऔणौऔऔआण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल