October 17, 2026

गौरव सैनिक संगठन कार्यालय में विधायक व एसडीएम का आगमन

IMG-20260420-WA0051

 

कर्णप्रयाग विकासखंड के रानीगढ़ स्थित गौरव सैनिक संगठन कार्यालय में आज क्षेत्रीय विधायक अनिल नौटियाल का आगमन हुआ। इस अवसर पर संगठन के गौरव सैनिकों द्वारा उनका भव्य और गर्मजोशी से स्वागत किया गया। संगठन अध्यक्ष बीरपाल सिंह नेगी ने विधायक का माल्यार्पण कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष बीरपाल सिंह नेगी ने संगठन की गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी विधायक को विस्तार से दी। विधायक अनिल नौटियाल ने संगठन के कार्यों की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही संगठन कार्यालय में संसाधनों की कमी को देखते हुए उन्होंने आश्वासन दिया कि अपने स्तर पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

इसी दौरान कर्णप्रयाग के उपजिलाधिकारी सोहन सिंह रांगड़ भी संगठन कार्यालय पहुंचे, जहां उनका भी संगठन पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। उपजिलाधिकारी ने संगठन के कार्यों की प्रशंसा करते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

बैठक के अंत में संगठन की ओर से विधायक और उपजिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया गया।

इस दौरान बीरपाल सिंह नेगी (अध्यक्ष), मातबर सिंह कनवासी, शिशुपाल सिंह सगोई, ओमप्रकाश, भगवती प्रसाद खंडूड़ी, देवेन्द्र पंवार, पुष्कर सगोंई, महेंद्र सिंह राणा, शारदी देवी, प्रेम सिंह बिष्ट, अनिल नेगी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!