November 7, 2026

पोखरी पुलिस का जौरासी में जनजागरूकता अभियान, यातायात और साइबर सुरक्षा पर दी जानकारी

0
IMG-20260419-WA0048

चमोली जनपद के पोखरी थाना पुलिस द्वारा ग्राम सभा जौरासी में जनजागरूकता अभियान चलाकर आमजन को यातायात नियमों, साइबर अपराधों और महिला सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। शनिवार को ग्राम सभा जौरासी में आयोजित जनजागरूकता अभियान के तहत पुलिस टीम ने ग्रामीणों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। इस दौरान नाबालिगों द्वारा वाहन न चलाने, ट्रिपल राइडिंग से बचने, बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के वाहन न चलाने जैसी जरूरी हिदायतें दी गईं। इसके साथ ही साइबर अपराधों से बचाव को लेकर भी लोगों को सतर्क किया गया। पुलिस ने बताया कि किसी भी अनजान कॉल, संदेश या लिंक पर भरोसा न करें और किसी के साथ ओटीपी, पासवर्ड या बैंक संबंधी जानकारी साझा न करें। यदि किसी प्रकार की साइबर ठगी होती है तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई। महिला सुरक्षा को लेकर भी विशेष जानकारी दी गई, जिसमें महिला उत्पीड़न से जुड़े अपराधों और उनसे बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार पंत, उपनिरीक्षक दलबीर सिंह नेगी, उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह नेगी, हेड कांस्टेबल जसवंत कुमार, कांस्टेबल भरत सिंह टोलिया सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। इसके अलावा ग्राम प्रधान मीनाक्षी देवी, जनप्रतिनिधि संजय जैसवाल और महिला मंगल दल अध्यक्ष पूनम देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस तरह के जनजागरूकता अभियानों से लोगों में कानून के प्रति जागरूकता बढ़ रही है, जिससे अपराधों पर अंकुश लगाने में भी मदद मिल रही ह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल