November 6, 2026

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चमोली के तत्वाधान में पोखरी ब्लॉक के राजकीय इण्टर कॉलेज गोदली में

0
collagemaker.photoeditor.pic.grid.effect_202552519734795

 

जनपद न्यायाधीश विंध्याचल सिंह की अध्यक्षता में बहुउद्देशीय विधिक साक्षरता/जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में उपस्थित आमजन मानस को विधिक जानकारियों के साथ-साथ उद्योग, राजस्व, उरेडा, ग्राम्य विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र, पर्यटन विभाग, वन विभाग , सहकारिता विभाग, बाल विकास, सैनिक कल्याण, कृषि विभाग, पशुपालन, खाद्य पूर्ति, यूपीसीएल, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, भारतीय डाक विभाग, श्रम विभाग, आयुर्वेदिक, यूनानी होम्योपैथिक, ग्राम्या विकास विभाग तथा ग्रामीण निर्माण विभाग द्वारा स्टॉल लगाकर केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के साथ आम जन की समस्याओं का शिविर स्थल पर ही निराकरण किया गया।
साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगभग 225 लोगो का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरित की गई साथ ही अन्य विभागों द्वारा स्थानीय लोगों को कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया!
समाज कल्याण विभाग द्वारा भुवन चंद्र को बालिका विवाह अनुदान 50हजार तथा सतीश चंद्र को अटल आवास 1.3 लाख का चेक दिया गया है। समाज कल्याण विभाग के माध्यम से 05 दिव्यांग को उपकरण, बाल विकास विभाग के माध्यम से महालक्ष्मी किट का वितरण किया गया।
इस अवसर पर आम जनमानस को विधिक जानकारियों के साथ साथ छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर आम जन को जागरूक किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पुनीत कुमार द्वारा शिविर आयोजित करने का उद्देश्य न्याय चला निर्धन की ओर के तहत विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा समय समय पर ऐसे जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाता है ताकि गरीब वर्ग के लोगो को निशुल्क न्याय प्राप्त हो सके ।
इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट छवि बंसल ,अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सचिन कुमार, न्यायिक मजिस्ट्रेट लवल कुमार वर्मा, अध्यक्ष बार एसोसियन भरत सिंह रावत के साथ-साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारी, राजकीय इंटर कालेज गोदली के अध्यापक गण ,छात्र छात्रों जनप्रतिनिधि व आम जनमानस द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल