October 31, 2026

केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने सुनी जन समस्याये,अधिकारियो को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

0
collagemaker.photoeditor.pic.grid.effect_2025525185423147

Kedarnath MLA Asha Nautiyal listened to public problems, directed officials to take immediate action

 

 

केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने क्षेत्र भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने मौके पर समस्याओं का निस्तारण कर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।  विधायक नौटियाल ने नागजगई,तालजामण, बड़ेथ,क्यार्क बरसूड़ी, नैणी पौन्डार, संगूड़, बसुकेदार, डडोली,डांगी, सिनघाटा,सिल्ला एवं फलई में ग्रामीणों से मुलाकात की इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। विधायक नौटियाल ने कहा कि कि विधानसभा क्षेत्र में समग्र विकास की गतिविधियों को बढ़ावा देना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास के कार्य निरंतर प्रगति पर हैं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए बजट की कमी नहीं आने दी जाएगी। विधायक नौटियाल ने बड़ेथ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को ग्रामवासियों के साथ सुना। उन्होंने कहा कि फ़ेगू, पिठौरा, पाट्यों में जल्द बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य शुरू किए जाएंगे। इसके साथ बसुकेदार में मंदिर समूह संरक्षण, बड़ेथ में आयुर्वेदिक चिकित्सालय का मरम्मत व मणिपुर में खेल मैदान का निर्माण के साथ दर्जनों योजनाओं पर जल्द कार्य प्रारंभ किया जाएगा। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष बृजमोहन नेगी,किरन शुक्ला,मनोज राणा,सुभाष रावत,भगत सिंह कोटवाल,बिपिन सेमवाल, बीना राणा,अनिल पंवार,द्वारका रूवाड़ी,पृथ्वी सिंह,सुमान सिंह,श्रवण शुक्ला,शिवानंद नौटियाल,राजेन्द्र बिष्ट, मंगल सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल