November 3, 2026

अब वीकेंड पर मसूरी में सिर्फ 15 हजार पर्यटकों को मिलेगी अनुमति, नई एसओपी हुई जारी

0

देहरादून। अगर आप भी वीकेंड पर पहाडों की रानी मसूरी जा रहे है तो सतर्क रहिए। क्योंकि कोरोना संक्रमण की मौजूदा स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ राजेश कुमार ने पर्यटकों के लिए नए आदेश जारी कर दिए हैं। जी हां…. अब वीकेंड पर सिर्फ 15000 पर्यटक ही मसूरी जा सकेंगे। इसके साथ ही सिर्फ उन्हीं लोगों को अनुमति होगी जिनके पास मसूरी में एडवांस होटल बुकिंग का साक्ष्य होगा। साथ ही स्मार्ट सिटी पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और 72 घंटे पूर्व की नेगेटिव RTPCR जांच की अनिवार्यता भी होगी।  दरअसल कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए जिस तरह से लगातार बुद्धिजीवी अलर्ट कर रहे हैं और जब हम देवभूमि उत्तराखंड की बात करते हैं तो भील स्टेशन में बड़ी संख्या में इस दौरान पर्यटक आते हैं। जिसको देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *