पोखरी हरिशंकर मोटर मार्ग खोलने के लिए ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से लगाई गुहार
विकासखंड पोखरी के पोखरी हरिशंकर रौता मोटर मार्ग 11 माह से अवरुद्ध चल रहा है ग्रामीण 40 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करके पोखरी आने को मजबूर है ग्रामीणों ने बुधवार को लोक निर्माण विभाग पोखरी पहुंचे और उन्होंने अधिशासी अभियंता से सड़क पर यातायात शुरू करने की गुहार लगाई
वही ग्राम प्रधान रौता वीरेंद्र राणा ने कहा पोखरी हरिशंकर रौता मोटर मार्ग 11 माह से बंद है। जिसके कारण ग्रामीणों को 40 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग से कई बार लिखित और मौखिक रूप से अवरुद्ध सड़क मार्ग को खोलने के लिए कहा गया लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है जल्द लोक निर्माण विभाग सड़क को नहीं खोलते हैं तो बड़ा जन आंदोलन होगा जिसकी सारी जिम्मेदारी विभाग की होगी
वहीं लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता संजय सिन्हा ने कहा सड़क पर कार्य चल रहा है ठेकेदार की कार्य की तिथि जुलाई तक है गर्मियों में सड़क पर पेंटिंग कर यातायात शुरू कर देंगे।
