August 21, 2026

Video: द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर के कपाट हुए शीतकाल के लिए बंद

पंच केदारों में द्वितीय केदार के नाम से विख्यात भगवान मदमहेश्वर के कपाट आज पूरे विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बन्द कर दिए गए है। इस शुभ अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालु भगवान मदमहेश्वर के कपाट बन्द होने के साक्षी बने। जिसके बाद भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली शीतकालीन गद्दी स्थल ऊखीमठ के लिए रवाना हुई। जहां आज प्रथम रात्रि प्रवास के लिए गौण्डार गाँव पहुंचेगी और 25 नवम्बर को शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ में विराजमान होगी। अब यहां पर छह माह के लिये भगवान मदमहेश्वर की पूजा-अर्चना की जाएगी।

 

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!