November 3, 2026

उपाध्यक्ष MDDA के नेतृत्व में आईएसबीटी की व्यवस्थाओं में सुधार को तन्मयता से जुटा है एमडीडीए।

0
IMG-20240821-WA0074

Under the leadership of the Vice President, MDDA is actively engaged in improving the arrangements of ISBT.

 

विगत एक वर्ष पूर्व रेमकी कंपनी से isbt का संचालन लेने के बाद से लगातार सुधारी जा रही हैं तमाम व्यवस्थाएं।

Isbt देहरादून में व्यवस्थाओं को सुधारने में एमडीडीए उपाध्यक्ष महोदय श्री बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में पूरी टीम तन्मयता से जुटी है। विगत एक वर्ष पूर्व रेमकी कंपनी से isbt के संचालन का जिम्मा लेने के बाद से लगातार प्राधिकरण द्वारा isbt की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए कई कार्य कराए जा चुके हैं जबकि कई नवीन कार्य किये जा रहे हैं।


एमडीडीए द्वारा पिछले एक वर्ष में यहां पर लगभग 12 से 15 करोड़ की लागत से कार्य किये गए हैं जिनमें प्रवेश व निकास द्वार पर महाराणा प्रताप अंतरराज्यीय बस अड्डा अंकित करने के साथ ही परिसर में 35 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। विगत दिनों isbt परिसर में हुई वारदात के खुलासे में उक्त कैमरों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इसके अलावा सड़कों व फुटपाथ के रेनोवेशन कार्य, दुकानों पर फसाड, isbt एसटीपी का जीर्णोद्धार, बोरवेल, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, परिसर के ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त करने के साथ ही पार्किंग व फुटपाथ पर इंटर लॉकिंग टाइल्स, शौचालय के जीर्णोद्धार के अलावा पिंक शौचालय का निर्माण कराया गया है। वहीं, मुख्य भवन के रंगाई पुताई, उद्यान अनुभाग द्वारा यहां के पार्कों के जीर्णोद्धार के अलावा नए पार्क का निर्माण प्रस्तावित है।
आने वाले दिनों में यहां पर दुकानों व डोरमेट्री के नवीनीकरण, सिटी जंक्शन मॉल के जीर्णोद्धार, चारबाग रेलवे स्टेशन लखनउ की तर्ज पर निर्माण कार्य व छत में डोम निर्माण के कार्य प्रस्तावित हैं। यहां पर कियोस्क प्लाजा का भी निर्माण किया जा रहा है।

प्राधिकरण के लगाए कैमरों से आसान हुई पुलिस की राह।

प्राधिकरण द्वारा परिसर में लगाये गये CCTV कैमरों व सुरक्षा कर्मियों की सूझबूझ एवं कर्मियों द्वारा अपराधियों की शिनाख्त करते हुए उन्हें चिन्हित किया गया जिससे अपराधियों को पकडने में पुलिस प्रशासन को सहायता मिली व साक्ष्य के तैर पर प्राधिकरण द्वारा पुलिस प्रशासन को कार्यलय में CCTV हेतु लगे DVR की सम्पूर्ण Hard disk भी उपलब्ध करा दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *