March 1, 2026

गौचर में पारम्परिक होली मिलन कार्यक्रम, राधा-कृष्ण झांकी व होली गीतों ने बांधा समां

रंगो के त्यौहार होली का उल्लास अभी से हर जगह दिखने लगा है,बीते समय के गिले सिकवे को भूलाकर होली के रंगों में खो से गये है। वही चमोली जनपद में भी होली के त्यौहार का उल्लास अभी से दिखने लगा है। सामाजिक संस्था जनकल्याण लोक सेवा समिति द्वारा मेला ग्राउंड गौचर मे परम्परागत होली मिलन कार्यक्रम कार्यक्रम किया गया।

 

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल ने दीप प्रज्वलित कर किया, कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण परम्परागत होली गीत के साथ राधा कृष्ण की झांकी रही।
इस दौरान स्कूली बच्चो व महिला मंगलदल की महिलाओ के द्वारा एक से बढ़कर एक होली के गीत प्रस्तुत किए गये।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल का कहना है कि रंगो के त्यौहार होली को हम सब मिलकर मना रहे है। जिससे समाज में सौहार्द का वातावरण बना रहे।
अनिल नौटियाल विधायक कर्णप्रयाग
वही इस कार्यक्रम को समाज के सभी वर्गो द्वारा मिलकर भाईचारे व सौहार्द के साथ मनाया गया। जनकल्याण लोक सेवा समिति के अध्यक्ष सुनील पंवार का कहना है कि होली का त्यौहार प्रेम व सौहार्द का त्यौहार है हम सब मिलकर इस खास पर्व मिलकर मना रहे है।
सुनील पंवार, अध्यक्ष जनकल्याण समिति

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!