October 16, 2026

राजकीय महाविद्यालय पोखरी में छात्र संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर शुरू किया आमरण-अनशन।

IMG-20230911-WA0009

 

चमोली जिले के राजकीय महाविद्यालय पोखरी में छात्र संघ ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर  कॉलेज परिसर में अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू कर दिया है जिसमें विज्ञान भवन का लोकार्पण एनसीसी की स्वीकृति छात्रावास का निर्माण स्नाकोत्तर स्तर पर इतिहास, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र शिक्षा शास्त्र ,संस्कृत, समाजशास्त्र एवं एमएससी, बीएड की स्वीकृति को लेकर छात्र संघ अध्यक्ष अंकित चौधरी और छात्र प्रतिनिधि आकाश चमोला ने अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू कर दिया है। छात्र छात्राओं ने शासन प्रशासन की खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
छात्र संघ अध्यक्ष अंकित चौधरी ने कहा जब तक हमारे पांच मांगे पूरी नहीं होती है तो तब तक आमरण अनशन जारी रहेगा।
प्रभारी प्राचार्य नंदकिशोर चमोला ने कहा जो मांग छात्र संघ ने रखी है उन मांगों को पहले से शासन को अवगत किया जा चुका है।
अवसर पर शालिनी अंजलि आशा रितु खुशी साक्षी सहित तमाम छात्र-छात्राएं मौजूद थी।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!