March 29, 2024

6 सितम्बर 1965 को भारत पाक युद्ध में 5वी बटालियन गार्ड्स का पाक के बर्की पर कब्जा करने पर युद्ध सम्मान बर्की दिवस और थियेटर सम्मान से किया सम्मानित

-6 सितम्बर 1965 को भारत पाक युद्ध में 5वी बटालियन गार्ड्स का पाक के बर्की पर कब्जा करने पर युद्ध सम्मान बर्की दिवस और थियेटर सम्मान से सम्मानित किया गया।

ब्रिगेड आॅफ दि गार्ड्स रेजिमेंट का गठन फील्ड मार्शल के एम कैरियप्पा ने इंग्लैंड की रायल्स गार्ड्स के तर्ज पर किया।इस रेजिमेंट के जवानों को वीरता पदक के साथ अनेकों पदकों से भी सम्मानित किया गया। इनके उत्कृष्ट कामों और सराहनीय कार्यों को देख कर अब इसकी 22 बटालियन मैकेनाइज्ड इन्फेंट्री में तब्दील की गई हैं।
ब्रिगेड आफ दि गार्ड्स रेजिमेंट में 5 वीं बटालियन गार्ड्स (फाइटिंग फिफ्थ) खड़ी होने से और अब तक भारत के हर युद्ध और अभियान में बढ़चढकर भाग लिया।1965 भारत पाक के जंग में पाकिस्तान की फौज को खालडा बर्की छेत्र में धूल चटाकर पीछे हटने को मजबूर किया। इसमें पल्टन एक जे सी ओ सहित 15 जवान वीरगति को प्राप्त हुए औ 2 आफिसर सहित 85 जवान जख्मी हुए। पल्टन की इस बहादुरी को देखते हुए पल्टन को “युद्ध सम्मान बर्की दिवस और थियेटर हानर से सम्मानित किया गया।इस युद्ध में पल्टन के बहादुर जवानों को 2 वीर चक्र,एक सेना मेडल और मेन सेन इन डिस्पेच से अलंकृत किया गया।पलटन यह गौरव शाली दिवस बढ़े हर्षोल्लास और जोशो खरोश से मनाती है।साथ ही पल्टन के पूर्व सैनिक भी अपने छेत्र में यह गौरवशाली दिवस मनाते हैं।इस वर्ष खटीमा उत्तराखण्ड के पूर्व सैनिकों ने यह दिवस अति उत्साह पूर्ण मनाया।साथ ही पल्टन के कमांडिंग आफिसर साहब ने इस एतिहासिक दिवस पर सभी को अनेक शुभकामनाएं भेजी। इसके साथ ही आपको अवगत करा दें कि यह पल्टन पहाड़ी छेत्र से आने वाले जवानों से सुसंगठित है। जिसमें उत्तराखण्ड के जवानों की संख्या भी है। इसलिए उत्तराखण्ड के एक्स सर्विस मेन लीग के अध्यक्ष जनरल(से नि) असवाल ने पल्टन को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!