August 13, 2026

पोखरी: अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ वर्षा सिंह को मिला बेस्ट टीचर ऑफ द ईयर पुरस्कार

संतोष नेगी,पोखरी

जनपद चमोली के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नागनाथ पोखरी में कार्यरत विभागाध्यक्ष डॉ वर्षा सिंह को दिव्य हिमगिरी संस्थान एवं यूकोस्ट द्वारा आयोजित 50 ईयर ऑफ द ईयर 2022 के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा बेस्ट टीचर ऑफ द ईयर पुरस्कार दिया गया।
डॉ वर्षा सिंह यूपी के छोटे से जिले बुलंदशहर से हैं इनके पिता पेशे से वकील थे और उनकी माता ग्रहणी है यह अपने दोनों भाइयों के बीच अकेली बहन हैं बचपन से ही इनके पिता ने हमेशा इनको आगे बढ़ने की प्रेरणा दी उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने पिता दिया।


डॉक्टर वर्षा सिंह ने 2019 में यूपीएससी की परीक्षा पास की और तत्पश्चात उनका चयन अंग्रेजी विषय में सहायक अध्यापक के पद पर हुआ मेरिट में नौवां स्थान प्राप्त कर उनकी प्रथम नियुक्ति राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नागनाथ पोखरी चमोली में हुई अंग्रेजी विषय में उपाधि प्राप्त की है ।अपनी नियुक्ति के पश्चात अपने विषय में अविरल कार्य कर रही हैं। और उनका पूरा प्रयास छात्रों को अंग्रेजी विषय में आगे बढ़ाना है यहां विद्यालय में छात्र छात्राओं में खुशी का माहौल है।

Spread the love
error: Content is protected !!