October 16, 2026

मुख्यमंत्री ने कुल 1425 सफल अभियर्थियों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

vlcsnap-error439

खबर देहरादून से है जहां पुलिस लाईन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आरक्षी पद पर भर्ती हुए सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए हैं….कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कुल 1425 सफल अभियर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सभी सफल अभियर्थियों को हार्दिक बधाई दी है। वहीं पत्रकारों से बातचीत में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र और राज्य सरकार लगातार बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान कर रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार सभी रिक्त पदों को भरने की तैयारियों में लगी हुई है…

वहीं उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि पुलिस विभाग के आज बड़ा दिन है। साल साल बाद पुलिस में भर्ती हुई है जिसके सफल अभियर्थियों को सीएम पुष्कर सिँह धामी ने नियुक्ति पत्र प्रदान किए हैं। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस विभाग की ओर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को कॉन्सटेबल की भर्ती के लिए 1510 भर्तियों का अध्याचन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दिया जाएगा….मुख्यमंत्री ने इसकी जल्द भर्ती का भी आश्वासन दिया है

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!