July 31, 2026

कार्तिक स्वामी में मन्दिर समिति के अध्यक्ष ने शरण में कार्तिक स्वामी की आरती का किया विमोचन

 

गायक व संगीतकार अनूप नेगी द्वारा गाया और संगीतवद्ध शरण में प्रभु…. देव सैनानी कुमार कार्तिकेय की आरती गीत का कर्मा म्युजिक प्रोडक्सन के बैनर तले कार्तिक स्वामी मंदिर समिति के अध्यक्ष शत्रुघन सिंह नेगी के कर कमलों से विमाचन हुआ।
प्रभु शरण आरती के विमोचन पर जहां कार्तिक स्वामी मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर की है वहीं भगवान कार्तिक के भक्तों में खास उत्साह देखने को मिल रहा है।
विमोचन के अवसर पर आरती के गायक व संगीतकार अनुप नेगी ने कहा कि भगवान कार्तिकेय की आरती को गाकर मुझे बहुत अच्छी अनूभूति हो रही है यह मेरा सौभाग्य था कि मै भगवान कार्तिकेय की आरती गा पाया हूॅं। इस बीडियों आरती के विमोचन पर उन्होने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया है।
आपको बता दें कि, रूद्रप्रयाग व चमोली जनपद की सीमा पर स्थित क्रौच पर्वत कार्तिक स्वामी मंदिर में विश्व शांति व कल्याण के लिए विगत 5 जून से आगामी 15 जून तक महायज्ञ व केदारखण्ड स्कंन्ध पुराण भव्य का आयोजन किया जा रहा है। इस महायज्ञ को सम्पन्न करने के लिए मंदिर समिति ने आयोजक 262 गांवों के भक्तों से सहयोग की अपील की है। भगवान कुमार कार्तिक रूद्रप्रयाग व चमोली जनपद की सीमा में पड़ने वाली गांवों 262 से अधिक गांवो के भूमियाल व रक्षक देव माने जाते है। दक्षिण भारत में कार्तिक स्वामी को मुरगन स्वामी के नाम से जाना जाता है।
इस अवसर पर कार्तिक स्वामी मंदिर समिति के अध्यक्ष शत्रुघन सिंह नेगी,बलराम नेगी,कथा वाचक बासुदेव थपलियाल समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

भानु प्रकाश नेगी,कुमार लोक कार्तिकेय मंदिर, क्रौच पर्वत,रूद्रप्रयाग

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!