October 13, 2026

बद्रीनाथ केदारनाथ समिति के अध्यक्ष ने भूधंसाव पीडितों के लिए 5 लाख का चेक मुख्यमंत्री को किया भेंट।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री  कैम्प कार्यालय में श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष  अजेंद्र अजय ने भेंट की। उन्होंने जोशीमठ में भूधंसाव क्षेत्र में प्रभावितों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 05 लाख रुपए का चेक मुख्यमंत्री को सौंपा। यह धनराशि श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष श्री किशोर पंवार के एक माह के वेतन तथा अधिकारियों व कर्मचारियों के एक दिन के वेतन से दी गई।

इस अवसर पर श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति मुख्य कार्यकारी अधिकारी  योगेन्द्र सिंह भी उपस्थित थे।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!