March 11, 2026

उत्तराखंड हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर सोसायटी के अंतर्गत टेली मेडिसन परियोजना कार्यशाला का आयोजन

उत्तराखंड हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर सोसायटी के अंतर्गत चल रहे टेली मेडिसन परियोजना हेतु एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। टेलीमेडिसिन कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तराखंड राज्य के 400 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को टेलीमेडिसिन के द्वारा 4 राजकीय मेडिकल कॉलेज दून,हल्द्वानी, अल्मोड़ा , तथा श्रीनगर से जोड़ा गया है प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपस्थित रोगी को टेलीमेडिसिन के द्वारा मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा टेलीमेडिसिन एप्लीकेशन के द्वारा किस प्रकार परामर्श दीया जाना है इस विषय पर मेडिकल विशेषज्ञ को जानकारी दी गई। कार्यशाला में दून मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ आशुतोष सयाना ने बताया की विषम भौगोलिक परिस्थिति मे योजना मील का पत्थर साबित होगी। प्राचार्य ने समस्त विभाग अध्यक्ष को निर्देशित किया की टेलीमेडिसिन ओपीडी में समय पर लॉगिन करें डॉक्टर की तरह ड्रेस कोड का पालन करें एवं मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार करें।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ यूसुफ रिजवी के द्वारा टेलीमेडिसिन परियोजना को सफल बनाने हेतु आश्वस्त किया गया।नोडल टेलीमेडिसिन दून मेडिकल कॉलेज डॉ सुशील कुमार ओझा के द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने बनाने हेतु प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।
कार्यशाला का आयोजन धनुष हेल्थ केयर सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया गया।  वेणु माधव धनुष इन्फोटेक ; राकेश सेमवाल उत्तराखंड टेरिटरी हेड;  लिंगा मूर्ति ट्रेनर फॉर टेलीमेडिसिन ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से दून मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों को स्पेशलिटी टेलीमेडिसिन ओपीडी के महत्व को विस्तार से समझाया।
इस कार्यशाला में सभी चिकित्सा विभागों के विभाग अध्यक्ष तथा मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!